खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। थर्टी फर्स्ट से लापता युवक का सिकुड़ा के पास खाई में शव बरामद हुआ है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को खाई से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक युवक का शव धारानौला क्षेत्र से जुड़े सिकुड़ा में खाई में गिरा हुआ मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रकाश राम पुत्र राजन राम निवासी बिरोड़ा 32 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक लाईट फिटिंग का काम करता था। जो अपने दोस्त के साथ 31 दिसम्बर को पार्टी के बाद घर को लौट रहे था। इस बीच वह खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

साथी दोस्त ललित भी अर्धबेहोशी में ​रास्ते में गिर गया था और उसने अपने ​परिजनों को फोन किया तो उसके परिजन उसे वहां से ले आए थे। लेकिन प्रकाश का पता नहीं चला। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि 1 जनवरी को प्रकाश राम के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। आज शव बरामद हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद