अल्मोड़ा न्यूज: युवक की लाश मिली….. हत्या की आशंका

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र एक युवक की लाश मिली है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्लॉक ग्राम स्युनारी निवासी जीवन बोरा (25) पुत्र गोधन सिंह शहरफाटक स्थित एक टैंट की दुकान मे कार्य करता था।

बीते 1 मई को वह काम में गया। इसके बाद घर नहीं लौटा। बताया जाता है कि उस दिन मृतक के गांव में विवाह कार्यक्रम था। बीती रात ऐड़ी मंदिर के पास जीवन का शव पड़ा मिला। शव से करीब 50 मीटर की दूरी पर युवक की कार खड़ी थी।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल के शौचालय में भ्रूण मिलने से सनसनी

एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मृतक के सिर के पीछे हल्की चोट है। इसके अलावा शरीर में कही भी चोट के निशान नहीं है। मृतक के पास से दो चेक व 260 रूपये मिले हैं। उन्होंने बताया कि मामले में मृतक के पिता गोधन सिंह की ओर से तहरीर सौंपी गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवक हत्या की गई है यह कहा नहीं जा सकता है। अभी मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद