नैनी झील से युवक का शव बरामद, जताई जा रही यह आशंका

खबर शेयर करें

नैनीताल। नैनी झील में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह नैनी झील में कैपिटल सिनेमा के पास पैडल नौकाओं के बैंड स्टैंड के पास लोगों को एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकाला। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय मूलतः स्वार रामपुर निवासी व नगर में चीना बाबा मंदिर से आगे आरा मशीन के पास रहने वाले नासिर उर्फ चना पुत्र जब्बार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई पर मनचलों ने बोला हमला, दो गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मृतक अविवाहित था और परिवार से अलग रहते हुए टैक्सी चालक एवं गाइड के रूप में कार्य करता था। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी के अनुसार उसके साथियों से पता चला है कि मृतक काफी दिनों परेशान चल रहा था और 4-5 दिन से गायब था। उसने अपने साथियों को बताया था कि वह किसी दिन झील में कूद कर अपनी जान दे देगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करने के साथ ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद