देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में ये लिए गए फैसले……..

खबर शेयर करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में 24 प्रस्तावों पर मुहर लगी। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया बैठक में 29 प्रस्ताव आये थे, इसमें से 24 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने सहमति जताई। इसमें विश्व बैंक की योजना समाप्त होने से 31 मार्च 2022 तक शिक्षकों को राज्य सरकार वेतन देने, इससे 146 सहायक प्रोफेसर को फायदा होगा।
राज्य कर्मचारियों के हित में राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते को 11 फ़ीसदी तक बढ़ाए जाने का बड़ा फैसला भी लिया गया। ये 1 जुलाई 2021 से देय होगा जबकि एविएशन फ्यूल वैट किया गया कम। उधमसिंह नगर के नगला ग्राम पंचायत को नगर पालिका परिषद बनाए जाने पर मंजूरी और
नगर पालिका परिषद श्रीनगर को नगर निगम बनाये जाने का निर्णय लिया गया। चिकित्सा इकाइयों में पुनर्गठन को लेकर किया गया संशोधन।
इंजीनियरिंग संस्थानो में विश्व बैंक से स्पोंसर्ड शिक्षक काम कर रहे थे ऐसे अध्यापको की सेलरी राज्य सरकार देगी, पेट्रोल पम्पो को खोलने के मानकों में ढील दी गई है। लोक सेवा आयोग ने मनीष बिष्ट नाम के युवक को नियुक्ति देने का फैसला लिया गया था, न्यायालय ने एक अतिरिक्त पद सृजित किया जाएगा ताकि मनीष भी समायोजित हो सके। स्वास्थ केंद्रों को 5 वर्गो में किया गया विभाजित पहले 10 कैटेगिरी थी इन्ही पांच मानको में ही कन्वर्ट कर दिया जाएगा उत्तराखंड राजस्व चकबंदी उच्चत्तर सेवा नियमावली में ढांचा को मंजूरी।
वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम के तहत के तहत चल रहे कार्यों को 31 मार्च 2022 तक किया गया विस्तारीकरण।
उत्तराखंड नजूल भूमि प्रबंधन नियमावली में संशोधन।उत्तर प्रदेश की आवास विकास परिषद की संपत्तियों पर लगी रोक को हटाने का लिया निर्णय। उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा नियमावली मे किया गया संशोधन।
टिहरी जिले के तपोवन में स्थित पर्यटक स्थल के दृष्टिगत, तपोवन क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने पर निर्णय लिया है

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा- इन मांगों को लेकर विवि की छत पर चढ़ गए छात्र, मच गया हड़कंप
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद