उत्तराखंड: यहां घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला शिक्षक की पत्नी का शव…… पड़ताल शुरू

खबर शेयर करें

ये खबर बागेश्‍वर जिले के राजस्व पुलिस क्षेत्र के घिंघारुतोला के सिमखेत की है। यहां पर एक शिक्षक की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव को घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि दफौट क्षेत्र के सिमखेत निवासी मुन्नी जोशी(50) पत्नी राधाकृष्ण जोशी का शव उनके मकान के दो मंजिले के कमरे में बल्ली के सहारे रस्सी के फंदे में लटक रहा था। घटना के समय उनके शिक्षक पति स्कूल में थे। बहू और बेटा दो दिन पूर्व दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। स्कूल से घर लौटे पति ने घर का दरवाजा खोला। उन्होंने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। राजस्व उपनिरीक्षक जगत कोरंगा को
घटना की जानकारी दी गई। शव को फंदे से नीचे निकाला। बताया जाता है मृतका लंबे समय से तनाव में थी।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर सीएम सख्त, समीक्षा बैठक में 17 कार्मिकों पर तय की अनुशासनात्मक कार्रवाई
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद