अल्मोड़ा: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन…………..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर धरना दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार पर कड़े प्रहार किए।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा की अल्मोड़ा का जिला चिकित्सालय और बेस चिकित्सालय पूरी तरीके से रेफरल सेंटर बन चुके हैं जहां पर मरीजों को मामूली से मामूली इलाज के लिए अस्पताल से बाहर रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा की सामान्य डिलीवरी केस में प्रसूताओं की मृत्यु हो जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  साझा रूप से सशक्त होने के लिए हमें सबसे कमजोर लोगों का करना होगा समर्थनः मोदी

अस्पतालों में डॉक्टर्स की उचित व्यवस्था नहीं है। किसी भी छोटी बीमारी का ईलाज नही हो पा रहा है। किसी भी छोटे ऑपरेशन में मरीज को रेफर कर दिया जा रहा है। यह ठीक नही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा की अल्मोड़ा और पहाड़ के सभी अस्पतालों में उचित स्वास्थ्य व्यवस्था हो। जिससे यहां के व्यक्ति को बाहर इलाज के लिए ना जाना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा ब्रेकिंग::: विधायक के भाई और भांजे के खिलाफ मुकदमा, ये है मामला

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महासचिव जगमोहन फर्तियाल, नवीन चंद्र आर्य, अरुणोदय तिवारी, देव सिंह टंगड़िया, अखिलेश टम्टा, संदीप नयाल, रोहित सिंह, अफसान खान, पुरन सिंह बिष्ट, दिनेश कुमार, नीरज, अमन आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद