उत्तराखंड: जब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा…. कांग्रेस का पप्पू भारतीय सैनिकों……….. (वीडियो)

खबर शेयर करें

Almora: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अल्मोड़ा में कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पप्पू भारतीय सैनिकों के पराक्रम का सबूत मांग रहा है। जबकि बीजेपी सेना के जवानों और पूर्व सैनिकों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। कहा कि कांग्रेस शासन में एक ही परिवार 35 साल तक सत्ता पर काबिज रहा। इस दौरान सैनिकों के लिए कोई भी काम नहीं किया गया। जबकि मोदी सरकार ने सत्ता पर आते ही वन रैंक वन पेंशन लागू की। यहां अल्मोड़ा में मंत्री ने नंदा देवी में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिजनों और पूर्व सैनिक को सम्मानित किया। इस दौरान हवालबाग, ताकुला और भैसियाछाना ब्लाक के 56 शहीदों के परिजनों और उनकी वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही शहीद सैनिकों के सम्मान यात्रा के तहत पूरे जिले के शहीदों के आंगन से लायी गयी मिट्टी कलश को यहॉ नन्दादेवी मन्दिर के प्रॉगण में एकत्र किया गया। जिसमें शहीद सैनिकों के परिजन भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, अध्यक्ष नगरपालिका प्रकाश चन्द्र जोशी द्वारा शहीदों के परिजनों को स्मृति चिन्ह् एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

ये कहा मंत्री ने
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए प्रदेश के शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा देहरादून में सैन्यधाम बना रही है जिसमें प्रदेश के शहीदों के घर-आंगन से पवित्र मिट्टी एकत्रित कर सैन्यधाम में ले जायी जायेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनायें संचालित की जा रही हैं, साथ ही महिलाओं को सेना में स्थायी कमिशन भी दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के सम्मान में निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड- श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष समेत पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा

विधान सभा उपाध्यक्ष ने ये कहा

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने कहा कि जनपद अल्मोड़ा से अनेक अमर शहीदों सैनिको ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूती दी है। उनके त्याग एवं सर्वोच्च बलिदान को यह देश हमेशा याद रखेगा। विधानसभा उपाध्यक्ष ने शहीद सैनिकों के माता-पिता को नमन किया। जिन्होंने ऐसे वीर सैनिकों को जन्म दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल के शौचालय में भ्रूण मिलने से सनसनी

इस अवसर पर कर्नल योगेन्द्र पुरोहित (अ0प्रा0), पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल, जीवन लाल वर्मा, मनोज वर्मा, दीपक उप्रेती, विनीत बिष्ट, किशन बिष्ट, दर्शन रावत, अपरजिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान, आरटीओ गुरमीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरूण कुमार, बिग्रेडियर केसी जोशी (अ0प्रा0), कर्नल जेसी लोहनी (अ0प्रा0), कमाण्डर एचएस सांगा(अ0प्रा0), कैप्टन दीपक कुमार(अ0प्रा0), सुशील साह, सुधीर जोशी, मोहन सिंह, आनन्द सिंह, जेएन वर्मा, रोशन लाल, पूरन लाल, सिख रजिमेन्ट के सैनिक, एनसीसी कैडट, स्कूली छात्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक नवजोत जोशी ने किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद