डेंगू का डंक……मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। प्रदेश में डेंगू का डंक लगातार बढ़ रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी इस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। ऐसे में डेंगू से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को भी नगर के निजी अस्पताल में डेंगू पीड़ित ने दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए तीमारदारोंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी, कमलुवागांजा निवासी 45 वर्षीय जगदीश मेहरा टैक्सी चालक था। बताया जाता है कि डेंगू की शिकायत पर शनिवार को उसे नैनीताल रोड स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की प्रातः उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉   शादी का झांसा देकर युवती से किया दुराचार, गर्भवती होने पर मुकर गया आरोपी

तीमारदारों का आरोप था कि जगदीश को किसी सीनियर चिकित्सक ने नहीं देखा। उसे सीधे आईसीयू में डाल दिया गया। इलाज न मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक जगदीश के दो बच्चे हैं। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। मृतक के तीमारदार इस मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में तहरीर देने की बात कह रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद