डीएम ने परखी डेंगू कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं, अफसरों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

खबर शेयर करें

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने शनिवार को आईटीडीए में स्थापित डेंगू कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने सम्बन्धितों का आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चिकित्सा विभाग सहित सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों कों त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने फाॅगिंग कार्यों एवं सर्विलांस कार्यों को बढाने के निर्देश दिए। साथ ही डेंगू के बढते मामलों से निपटने हेतु युद्धस्तर पर कार्य करने एवं जनमानस की किसी भी शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट

जिलाधिकारी द्वारा डेंगू के बचाव हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं गतिविधियों का नियमित माॅनिटिरिंग किया जा रहा है। इस बीच कॉलर शोभाने हॉस्पिटल में बेड की आवश्यकता का कॉल किया। इस पर टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बेड की उपलब्धता की जांच की। दून हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता पायी गई और मरीज को तुरंत बेड उपलब्ध करवाया गया। साथ ही डीआईसीसीसी में डोनर्स की लिस्ट तैयार की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद