अल्मोड़ा के डॉ. चंद्रप्रकाश तिवारी उत्तराखंड जैविक परिषद बोर्ड में मिली ये जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड में जैविक खेती के अभियान को नई मजबूती प्रदान करते हुए कृषि विभाग ने डॉ. चंद्रप्रकाश तिवारी को उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के बोर्ड में “विशेष आमंत्रित सदस्य” के रूप में नामित किया है। उनकी यह नियुक्ति प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी की संस्तुति पर की गई है।
डॉ. तिवारी लंबे समय से उत्तराखंड के ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उनकी तैनाती पर खुशी जताई है। तिवारी लंबे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा के कई पदों पर रह चुके हैं।वह हल्द्वानी में कलावती कालोनी में रहते हैं। मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत क्षेत्र के रहने वाले हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


