हल्द्वानी में रोजगार मेला, 200 पदों के लिए होगी भर्ती

हल्द्वानी। इंटर,आईटीआई और स्नातक पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आगामी आठ मई को नगर सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें करीब 200 पदों के लिए भर्ती होनी है। सेवायोजन विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
सुबह 11 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया
नगर सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गढ़िया के अनुसार रोजगार मेला सुबह 11 बजे से शुरू होगा। मेले में ‘क्वेस कॉर्प लिमिटेड के प्रतिनिधि टाटा मोटर्स लिमिटेड,पंतनगर प्लांट में ट्रेनी’ के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। चयन की प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होगा। चयनित युवाओं को 16,250 प्रति माह के हिसाब से मानदेय भी दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के सभी मूल प्रमाण पत्रों की छायाप्रति अपडेटेड बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर सेवायोजन कार्यालय पहुंचकर प्रतिभाग कर सकते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


