हल्द्वानी:एमबीपीजी की डॉ.कामिका चौधरी को मिला सम्मान

हल्द्वानी। उत्तराखंड एयर स्क्वाड्रन एनसीसी उप इकाई एमबीपीजी कॉलेज की केयर टेकर ऑफिसर डॉ. कामिका चौधरी को साल 2025-26 के लिए उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के अपर महानिदेशक मेजर जनरल समीर भल्ला ने प्रदान किया।
डॉ. चौधरी को यह सम्मान सेवा काल के दौरान प्रदर्शित किए गए समर्पण और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यों के लिए मिली है। अपर महानिदेशक मेजर जनरल समीर भल्ला ने कहा कि डॉ.चौधरी ने युवाओं को एनसीसी के प्रति जागरूक करने के लिए अच्छा कार्य किया। उनकी कार्यकुशलता पर समस्त राष्ट्रीय कैडेट कोर को गर्व है। इधर एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एनएस बनकोटी, परीक्षा प्रभारी प्रो. बीआर पंत, चीफ प्राक्टर डॉ.कविता बिष्ट, डॉ. एसएस धपोला आदि ने खुशी जताई है।
फोटो- एमबीपीजी कॉलेज की डॉ. कामिका चौधरी को एनसीसी निदेशालय देहरादून में अपर महानिदेशक मेजर जनरल समीर भल्ला ने सम्मानित किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


