उत्तराखंड: धामी सरकार में 14 नेताओं को दायित्व मिले

खबर शेयर करें

देहरादून। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वों का वितरण शुरू कर दिया। शुक्रवार को 14 लोगों को विभिन्न परिषदों में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

गोपन सचिव शैलेश बगोली ने नियुक्ति के अलग अलग आदेश किए। नियुक्ति कार्यभार ग्रहण के दिन से प्रभावी होगी। सूत्रों के अनुसार दूसरी तरफ, चंपावत की हरिप्रिया जोशी को राज महिला आयोग में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चमोली निवासी भाजपा नेता प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग और टिहरी के खेम सिंह चौहान को राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भावना मेहरा को भी अहम दायित्व दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी दायित्व धारियों को बधाई दी। टिहरी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, भाजपा उत्तराखंड की पूर्व प्रदेश मंत्री, काशीपुर की सीमा चौहान को मत्स्य विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा से गोविंद सिंह को हथकरघा हस्तशिल्प विभाग में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

दून के कुलदीप बुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। दून की चारू कोठारी राज्य निर्माण आंदोलनकारी कल्याण परिषद, अशोक वर्मा को राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद और बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष बनाया है।

नैनीताल के ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष पद पर नामित किया है। चम्पावत के मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि टिहरी के विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद