शराबी ने महिला अस्पताल में काटा हंगामा, वार्ड बॉय के साथ मारपीट का आरोप….

खबर शेयर करें

 

अल्मोड़ा: महिला अस्पताल अल्मोड़ा में शनिवार को एक व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि शराब के नशे व्यक्ति ने वार्ड बॉय के साथ मारपीट की। अश्लील गालियां दीं। महिला चिकित्सकों व स्टॉफ को एक कमरे में ही नजरबंद कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। आये दिन अस्पताल में लोगों की ओर से अभद्रता किये जाने से डॉक्टर और स्टाफ में नाराजगी है। सभी ने एक बार फिर सुरक्षा की मांग की है।
बताया जाता है कि महिला अस्पताल में टोटासिलिंग निवासी नेहा जोशी(26)उल्टी की शिकायत पर भर्ती थी। इस दौरान उसका पति हेम चंद्र पर नशे की हालत में अस्पताल में आने का आरोप है। बताया जाता है कि हेम ने काफी हंगामा किया। एक
वार्ड बॉय की भी पिटाई कर दी। इसके बाद काफी देर तक अस्पताल में हंगामा हुआ। महिला चिकित्साधिकारी डॉ. उषा खाती, नीमा पांडे, रितु मेहरा आदि ने मामले की पुलिस से शिकायत की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद