स्याल्दे में नदी में बहा ग्रामीण, 7 किमी दूर मिला शव

खबर शेयर करें

 

 

अल्मोड़ा/स्याल्दे। पहाड़ में तेज बारिश का कहर जारी है। जिले के स्याल्दे ब्लॉक के विनोद नदी में नदी पार करते हुए एक व्यक्ति बह गया। उसका शव करीब 7 किमी दूर मिला। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है।
पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
बताया जाता है कि ग्राम कैहड़ निवासी भगवत प्रसाद (51) अपने साथियों के साथ बाजार से घर को लौट रहा था। शाम करीब 7 बजे वह और उसके साथी एक दूसरे का हाथ पकड़कर विनोद नदी पार कर रहे थे। इस बीच भगवत का हाथ छूट गया। वह नदी में बह गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। वह उसको नही बचा पाए। बाद में घटना की सूचना गांव के लोगों को दी गई। गांव के लोगों ने भी उसकी काफी तलाश की। उसका पता नहीं चल पाया।
रविवार सुबह ग्राम प्रधान इंदु देवी ने घटना की जानकारी तहसील में दी। इसके बाद फिर रेस्क्यू चलाया। तब जाकर करीब सात किमी दूर गलीगांव के पास नदी के किनारे शव बरामद किया। राजस्व निरीक्षक राजेंद्रलाल वर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: नशे में कार चला रही महिला को, पुलिस ने ऐसे पकड़ा, कार सीज
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद