Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा….. अस्पताल में फिर नशे में डॉक्टर, तीमारदारों ने की शिकायत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। जिला अस्पताल अल्मोड़ा एक बार फिर चर्चा में है। बीते कुछ माह पहले एक डॉक्टर के शराब के नशे में इलाज करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब डॉक्टरों पर फिर शराब पीकर इलाज करने का आरोप लगा है। मामले की जांच की जा रही है।

मामला सोमवार रात का बताया जा रहा है। बताया जाता है मंजू बिष्ट पत्नी जीवन सिंह बिष्ट अपनी 16 साल की बेटी ज्योति को लेकर जिला अस्पताल आई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान इमर्जेंसी में तैनात डॉक्टर नशे में था। वह ठीक से इलाज नहीं कर पा रहा था। डॉक्टर से उन्होंने जानकारी ली तो वह बहस करने लगा। इस दौरान एक दूसरा डॉक्टर आया। वह खुद को सीनियर बताने लगा। उससे भी तीमारदारों की बहस हुई। इसके बाद तीमारदार मरीज को लेकर बेस अस्पताल गए। यह मामला काफी चर्चा में है। इसकी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments