द्वाराहाट: युवा मोर्चा कोरोना में करेगा लोगों की मदद

खबर शेयर करें

द्वाराहाट। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत कोरोना महामारी में हर संभव मदद के लिये तैयार रहने का संकल्प लेते हुए शनिवार को बैठक कर कार्ययोजना तैयार की।तय किया गया कि जल्द ही युवा मोर्चा कोविड़ सेंटर बनाकर लोगों की कोरोना समय सेवा कार्य करेगा। इससे पूर्व बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट की संस्तुति पर युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज तिवारी ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की।जिसमें उपाध्यक्ष के लिए गगन दीप वर्मा, बॉबी किरौला, सुंदर सिंह, राजेन्द्र रौतेला, महामंत्री बीरेंद्र कठायत, मंत्री महेंद्र बिष्ट, मुकुल शर्मा, मनोहर कुमार मीडिया प्रमुख नितेश जोशी, कुंदन अधिकारी, कोषाध्यक्ष विजय बजेठा सहित दिग्विजय रौतेला, राजेंद्र बजेठा, दीपक जोशी, योगेश कैड़ा, राहुल तिवारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद