हल्द्वानी: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी का भावुक वीडियो, कहा – “मेरे शब्दों से आहत हुईं तो दिल से माफी मांगती हूं( देखें वीडियो)

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊं की महिलाओं और स्थानीय लोक देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद जेल में बंद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर ज्योति अधिकारी बुधवार को जेल से रिहा होकर अपने घर पहुँच गई।

रिहाई के बाद उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों का आभार जताया और अपनी बातों से आहत हुई भावनाओं के लिए माफी मांगी।वीडियो में ज्योति अधिकारी ने कहा, “सभी समर्थकों का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने मेरा साथ दिया। आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मैं अपने बच्चों के साथ हूं।

” उन्होंने आगे कहा कि जिस बहन (शिकायतकर्ता) ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, अगर वह एक बार सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहतीं तो वह पूरे उत्तराखंड से माफी मांग लेतीं।उन्होंने स्पष्ट रूप से माफी मांगते हुए कहा, “मेरे शब्दों से अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उसके लिए मैं दिल से माफी मांगती हूं।”

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद