कर्मचारियों ने निकाली शव यात्रा, पार्षद ने किया पिंडदान, पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊँ मंडल के हल्द्वानी में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। आज कर्मचारियों ने मेयर जोगेंद्र रौतेला की शव यात्रा निकाली। जबकि पार्षद रोहित कुमार ने शव यात्रा में सर मुंडवा कर पिंडदान किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रतिदिन ₹500 मानदेय सफाई कर्मचारियों को दिया जाना है । लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद नगर निगम ने यह व्यवस्था लागू नहीं की है, लिहाजा मजबूरन कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा है । कर्मचारियों की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन के दौरान नैनीताल रोड में जाम भी लगा जिसे खुलवाने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी, वहीं कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें ₹500 प्रतिदिन मानदेय नहीं दिया जाता तब तक वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  फांसी के फंदे में झूलकर युवक ने लगाया मौत को गले
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद