पहाड़ की पीड़ा…. धरने पर बैठा दूल्हा और सड़क बनाने की मांग

खबर शेयर करें

राज्य में विकास के लाख दावे किए जाते हो। भले ही मुख्यमंत्री और अफसरों की कुर्सी डोल गई हो। लेकिन आम नागरिक पहाड़ का अब भी परेशान है। मामला कुमाऊं मंडल का कलेजा कहे जाने वाले हल्द्वानी के पास का है। यहां पर बीते करीब 2 सप्ताह से काठगोदाम-हैड़ाखान सड़क मलबा आने के कारण बंद है।

इसको सुचारू कराने की मांग लंबे समय से गांव के लोग कर रहे हैं। लेकिन सड़क में यातायात सुचारू नहीं हो पाया। ऐसे में एक दूल्हा भी सरकारी सिस्टम के खिलाफ धरने पर बैठ गया। घर से वह दुल्हन लेने निकला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट

लेकिन बदहाल सड़क पर बारातियों की परेशानी देख वह धरने पर बैठ गया। जो बाराती पहले बारात में नाच रहे थे। वह भी बैंड बाजा और बारात भूल धरने पर बैठ गया। यहां पर धरना दे रहे कांग्रेसियों संग सभी ने सरकारी सिस्टम पर सवाल उठाए। धरने में बैठने वाला दूल्हा कोटाबाग का राहुल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट

राहुल ने बताया की उनकी बारात की गाड़ियां बदहाल सड़क में फंस गईं। इस वजह से उनको और बारातियों को परेशानी हुई। इस वजह से वह धरने में बैठे। बाद में दुल्हन पक्ष के लोगों के समझाने पर राहुल माने। उल्लेखनीय है की यहां के रहने वाले लोग भी काफी परेशान हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद