अल्मोड़ा के युवाओं का उत्साह,600 किमी साइकिल से यात्रा कर, पहुँचेगे अयोध्या, पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के तीन युवा साइकिलिस्ट मोहन सिंह भंडारी, राहुल साह और मनोज सिंह राणा साइकिल से 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए आज साइकिल से अल्मोड़ा से रवाना हो गए हैं। वह करीब 600 किमी की साइकिल यात्रा 10 दिन में पूरा करेंगे। उनका मकसद लोगों को पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इससे पहले भी वह साइकिल से कई यात्राएं कर चुके हैं।

नगर के नजदीकी गांव टाटिक के रहने वाले मोहन भंडारी(40), नगर में रेस्टोरेंट चलाने वाले राहुल साह(35) और जागेश्वर के पास कोटूली गांव के रहने वाले यूट्यूब ब्लॉगर मनोज राणा(25) आज अल्मोड़ा से अयोध्या के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले तीनों का लोगों ने नगर के चौघानपाटा में उत्साह बढ़ाया। इस दौरान साइकिलिस्ट मोहन भंडारी ने बताया की वह अब तक साइकिल से अमरनाथ, बद्रीनाथ, आदि कैलाश, रूपकुंड सहित कई ट्रैक कर चुके हैं। इस बार वह अपने साथियों के साथ अयोध्या साइकिल से जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे भगवान केदारनाथ के कपाट, पंचमुखी डोली धाम के लिए रवाना

वह 10 दिन में 600 किमी की यात्रा करेंगे। अपने साथ वह टैंट और भोजन सामग्री भी ले गए हैं। उन्होंने बताया वह 20 जनवरी को अयोध्या पहुचेंगे। इसके बाद राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे। यात्रा के दौरान वह लोगों को पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। उत्तराखंड साकिलिस्ट एसोसिएशन से जुड़े भरत साह ने उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा अन्य युवा भी इनसे प्रेणा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्राओं के साथ कर रहा था यह काम, मुकदमा


नगर के चौघानपाटा में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी ,व्यापार मंडल संगठन महामंत्री मनीष जोशी, किशन लाल, राजू तिवारी, विनीत बिष्ट, परितोष जोशी भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, अजय वर्मा, सूरज वाणी भाजपा नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, अशोक गोस्वामी, दिनेश मठपाल, चन्द्रा जोशी,आशीष कुमार, आनंद कनवाल संजय वर्मा टैनी, भारत साह, पंकज बिष्ट, प्रतेश पाण्डेय,आनंद भोज, सोनी गोस्वामी, अतुल पाण्डेय, अभिषेक जोशी, राहुल गोस्वामी, हंसा दत्त तिवारी, गौरव कुमार, मोहित बिष्ट, सचिन राणा, गणेश बगड़वाल,रोहित भोज आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद