सात फेरे के बाद भी दूल्हा बिन दुल्हन घर लौटा, क्या रही वजह पढ़े खबर

खबर शेयर करें

दूल्हा और दुल्हन के परिजन भी इस शादी के बाद चिंता में

चम्पावत: लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच रोज अलग अलग तरह की खबरें चर्चा में बन रही हैं। कभी कोरोना मरीजों की संख्या तो कभी मरीज़ों के मौत का आकड़ा। इन सब के बीच आजकल विवाह समारोह में दूल्हा दुल्हन भी खूब चर्चा में हैं। वजह है कोरोना संक्रमण। कुमाऊं मंडल के चम्पावत में भी शनिवार को कुछ ऐसा ही हुआ। यहां सात फेरे के बाद भी दूल्हा दुल्हन को अपने साथ नही ले जा पाया। हुआ यू की यूएसनगर के चकरपुर निवासी शिवराज अधिकारी के पुत्र पंकज अधिकारी की शादी चम्पावत जिले के राजस्व ग्राम दियूरी के बेलखेत तोक निवासी सीमा बोहरा के साथ तय हुई थी। शादी की तैयारी भी दोनों पक्षों की ओर से की जा रही थी।
शुक्रवार को शादी से पूर्व पर्वतीय अंचल में होने वाले सभी पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान भी वर और वधु पक्ष ने पूरे कर लिए। लेकिन इस दौरान कोरोना रिपोर्ट दुल्हन पॉजिटीव पाई गई। इससे हड़कंप मच गया। लिहाजा दूल्हा और दुल्हन पक्ष ने फोन पर वार्ता कर विवाह की रस्में पूरी करने पर सहमति जताई।शनिवार को दूल्हा, दूल्हे के दो भाई और एक पुरोहित चार लोग बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। कोविड नियमों के तहत पीपीई किट पहन दोनों ने फेरे लिए। लेकिन इसके बाद नई अड़चन खड़ी हो गई। जब चम्पावत जिला प्रशासन ने यूएस नगर प्रशासन से दुल्हन को उनके जिले में प्रवेश की अनुमति मांगी। यूएस नगर प्रसाशन ने इसकी अनुमति नहीं दी। लिहाजा दूल्हे को दुल्हन के बगैर घर लौटना पड़ा। राजस्व उपनिरीक्षक अमित सिपाल ने बताया कि दुल्हन को मायके में ही 17 दिन के आइसोलेशन में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक- पिकप की चपेट में आकर बच्चे की मौत, लोगों में आक्रोश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद