अल्मोड़ा ब्रेकिंग…. शर्मनाक…. पिता ने सात साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां एक पिता पर सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला राजस्व क्षेत्र के गांव का बताया जा रहा है। मुकदमा अल्मोड़ा कोतवाली में दर्ज है।

 

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां ने गुरुवार रात आपदा कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली है। गुरुवार रात करीब 9 बजे उसके पति ने उसकी पिटाई की। किसी तरह उसने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई। जब वापस घर लौटी तो उसकी बेटी ने उसे बताया कि उसके पिता ने उसके साथ गलत हरकत की।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज- युवक ने परिवार के पांच लोगों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद कर ली आत्महत्या

 

 

महिला ने बताया कि घर में मौजूद उसकी सास ने उसकी बेटी को बचाने का प्रयास किया। वह नही बचा पाई। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शुक्रवार सुबह बच्ची को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा लाया गया। इसके बाद बच्ची की मां ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज- युवक ने परिवार के पांच लोगों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद कर ली आत्महत्या

 

कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यब भी बताया कि मामला अल्मोड़ा तहसील के राजस्व क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। लेकिन पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में कोतवाली में किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद