पत्रकार ललित भट्ट के पिता निधन, शोक

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में ईटीवी से जुड़े पत्रकार ललित भट्ट के पिता मोहन चंद्र भट्ट का निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार सुबह बमनस्वाल गांव में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पत्रकारों के अलावा कई संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया। विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, प्रदीप टम्टा,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,डीएम नितिन सिंह भदौरिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक आदि ने भी शोक जताया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: जंगल की आग से युवक जला, मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद