नगर के सरसों गांव की महिला की मौत,शोक

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: नगर के सरसों गांव की गीता बिष्ट(35) की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। गीता को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है। गांव के लोगों ने बताया कि गांव के उमेश बिष्ट का परिवार दिल्ली में रहता है। शनिवार की शाम गीता की अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे परिजन अस्पताल ले गए। यहां पर उसने दम तोड़ दिया।

बताया की मृतका की दो बेटियां हैं। गीता की मौत पर बीजेपी नेता राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट,वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट ने शोक जताया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद