अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों में मारपीट, चले लात घूसे…….. ये है मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीज के इलाज को लेकर डॉक्टरों में विवाद हो गया। कुछ पल में यह विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि डॉक्टरों में आपस में मारपीट हो गई। लात घूसे चल गया। जानकारी मिलने पर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल ने मामले की जांच बैठा दी है। घटना शनिवार रात की है। इस वजह से मरीज भी काफी परेशान रहे।

यहां पर आर्थोपेडिक विभाग में काम करने वाले जेआर डॉ. रोहित मेहरा ने बताया कि वह शनिवार शाम एक तीन साल के बच्चे के इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में आये। वह बच्चे के हाथ में प्लास्टर लगा रहे थे। आरोप लगाया कि इस बीच प्लास्टर रूम में सर्जरी विभाग के जेआर माखन सोनी भी आ गए। उनका डॉ. रोहित से उपचार को लेकर विवाद होने लगा। थोड़ी देर में विवाद बढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा:शादियों का सीजन, वोट देने आए दूल्हा दुल्हन

इस दौरान कई अन्य जेआर भी मौके पर आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लात घुसे चल गए। इस दौरान डॉ. रोहित घायल हो गए। मामले पर प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने कहा कि मामले की जांच बिठा दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद