Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा: यहां जंगलों में धधकी आग….. घरों के पास पहुंची, इतना हुआ नुकसान, देखें वीडियो

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। जिले में तापमान में बढोत्तरी के साथ ही जंगल में आग लगने की घटनानएं भी सामने आने लगी है। बीती रात जिले के संरक्षित शीतलाखेत के जंगल में भी आग धधक गई। गांव के लोगों ने आधी रात में आग पर काबू पाया।

गांव के लोगों ने बताया कि जंगल की आग घरों के पास भी पहुंच गई।गांव के लोगों ने बताया कि बीते शुक्रवार को दिन में क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने खेतों में पड़ा ओड़ जलाया। इससे आग फैल गई। शाम होते होते आग ने विकराल रूप ले लिया। शाम सात बजे आग से जंगल जलने लगा। आनंद नगर के सिविल वन धू-धू कर जलने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर…. उत्तराखंड में बारिश का कहर, कुमाऊं में यहां नाले में बस बही

इस पर क्षेत्र के गजेन्द्र पाठक और गोपाल सिंह सहित अन्य लोग आग बुझाने गए। करीब रात में 9 बजे आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र के गजेन्द्र पाठक ने बताया कि शुक्रवार दिन में 12 बजे से आग लगी, रात 9 बजे आग पर काबू पाया गया। आग से जंगल को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि जंगल की आग कुछ लोगों के घरों के पास भी पहुंच गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments