बड़ी खबर….आशीर्वाद टावर में आग, 10 से अधिक लोगों की मौत

खबर शेयर करें

धनबाद। झारखंड के धनबाद में आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगी है। आग लगने से पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई है। शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर के पास आशीर्वाद टावर में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई।

जिसके बाद लोगो में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक इस घटना में अब तक 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह आग धीरे-धीरे भयावह रूप लेती जा रही है। दमकल की तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक

आशीर्वाद टावर में कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। बिल्डिंग में लगी आग दूर से ही दिख रही है। बता दें कि दो दिन पहले शहर के ही बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के हाजरा क्लीनिक में आग लगी थी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक

जिस घटना में 5 लोगों की दम घुटकर मौत हो गई थी।इसके बाद अब आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद