अल्मोड़ा अपडेट::::: पहले पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, फिर जलाया, हत्या को दुर्घटना बनाने के लिए रची गजब कहानी, ऐसे पकड़ा गया पत्नी को मारने वाला पति………….

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: नगर के निकट मटेना गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला। हत्या की वारदात को दुर्घटना बनाने के लिए भी पति ने पूरी कहानी रच डाली। इसमें वह सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी पति ने सच उगल दिया। पत्नी की हत्या की बात भी कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कसार देवी इलाके में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने मामले की जांच की। इसमें पुलिस को मृतका शोभा देवी (24) के पति किशन पर शक हुआ। पहले किशन ने गैस सिलेंडर फटने से पत्नी की मौत होने की बात कही। सख्ती से पूछताछ पर किशन ने सच उगल दिया। पुलिस के मुताबिक किशन देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी शोभा देवी से किसी बात को लेकर तकरार हो गई। उसने गुस्से में आकर पत्नी की पिटाई कर दी। इससे पत्नी शोभा चोटिल हो गई। कुछ देर बाद उसकी मौत गई। पुलिस के अनुसार पति ने मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पहले गैस सिलेंडर से गैस लीक कर इस घटना को अंजाम देना चाहा।वह इसमें असफल हो गया। फिर बाइक से तेल निकाल अपनी पत्नी को जलाने का प्रयास किया। इसके बाद पत्नी के मायके वालों को सिलेंडर फटने की वजह से पत्नी की मौत होने की सूचना दी। शक होने पर मृतका के पिता लमगड़ा निवासी किशन लाल ने पुलिस को सूचना दी। बाद में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है मृतका की एक चार माह की बच्ची है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: जंगल की आग से युवक जला, मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद