अल्मोड़ा जेल प्रकरण: छात्र संघ का पूर्व उप सचिव अतुल वर्मा गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Almora: अल्मोड़ा जेल प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को और गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी एसएसजे परिसर का पूर्व उप सचिव बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि एसटीएफ की जांच में अतुल वर्मा का नाम सामने आने पर अतुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद वह फरार चल रहा था। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया की आज सुबह आरोपी मुंबई भागने के फिराक में था। कोतवाल ने बताया कि अतुल वर्मा पुत्र स्व. ललित मोहन वर्मा(29) निवासी जौहरी बाजार अल्मोड़ा द्वारा अभियुक्त कलीम द्वारा रंगदारी से मांगी गई धनराशि को अपने खाते में मंगवाकर कलीम के साथियों को देने का आरोप है। यह भी बताया कि आरोपी ने बताया कि वह बीते कुछ माह पहले कलीम के संपर्क में आया था। उसका एक दोस्त अल्मोड़ा जेल में कर्मचारी है। उसके जरिये वह संपर्क में आया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में करीब 3.50 लाख की रकम आई है। यह रकम कहा से आई इसकी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद