अल्मोड़ा: यहां पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गिरफ्तार, ये है मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। लंबे समय से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा सोबन सिंह जीना विवि के सोबन सिंह जीना परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज सिंह कार्की को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर बीते 24 नवम्बर को एक 22 साल की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। एसएसपी देवेंद्र पींचा की सख्ती के बाद पुलिस टीम ने आरोपी पंकज कार्की निवासी ग्राम चकौरी थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 24 नवम्बर 2023 को एक युवती ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी थी। जिसमें युवती ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद आरोपी पंकज कार्की फरार हो गया था। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में थी।

यह भी पढ़ें 👉  बैँक अधिकारियों ने डरा-धमका कर महिला कर्मी का किया यौन उत्पीड़न, मुकदमा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद