यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन,शोक जताया

खबर शेयर करें

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में उनका इलाज चल रहा था। बीते साल सितंबर माह में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था।यहां इलाज के कुछ दिन बाद कल्याण सिंह को गाजियाबाद के कौशाम्बी यशोदा हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। अक्टूबर 2020 में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। वह घर आ गए थे। 3 जुलाई 2021 को हालत बिगड़ने पर कल्याण सिंह को लोहिया संस्थान में दोबारा भर्ती कराया गया था।4 जुलाई 2021 को उन्हें एसजीपीजीआई शिफ्ट किया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद