धोखाधड़ी: क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर 1 लाख ठगे

खबर शेयर करें

 

रुद्रपुर: यहां क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर महुवाडाबरा निवासी एक व्यक्ति से 1.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज की है। महुवाडाबरा निवासी अब्दुल्ला ने बताया कि उनके पास क्रेडिट कार्ड है। कुछ दिन पहले उसके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह क्रेडिट कार्ड विभाग से बोल रहा है। उनसे कहा की उनका क्रेडिट कार्ड अपडेट करना है। इसके बाद उनसे जो जानकारी मांगी गई भरोसा कर उन्होंने दे दी। जिसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 105685 रुपये निकल गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुल से गौला नदी में कूदे राम सिंह की लाश मिली
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद