बागेश्वर के लोग बोले, थैंक्यू डीजीपी साहब, ये मदद की………….

खबर शेयर करें

 

सोशल मीडिया के मैसेज का डीजीपी ने लिया संज्ञान

फायरमैन की बेटी के इलाज को उपलब्ध कराए 12 लाख

 

बागेश्वर: डीजीपी अशोक कुमार ने सोशल मीडिया के मैसेज का एक बार फिर संज्ञान लिया। फायर मैन की बेटी के इलाज को 12 लाख की राशि उपलब्ध कराई है। फायरमैन की ढाई साल की बेटी का बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है। वह इस वक्त पीजीआई लखनऊ में भर्ती है। डीजीपी की ओर से तुरंत राशि खाते में आने पर लोगों ने उनका धन्यवाद दिया।
पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कपकोट में तैनात फायर मैन बलवंत सिंह राणा की ढाई साल की बेटी अक्षिता बीमार है। वह पीजीआई लखनऊ में भर्ती है। बच्ची का बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है। जिसका लगभग खर्चा 12 लाख बताया गया। इस बात की जानकारी डीजीपी अशोक कुमार को सोशल मीडिया के माध्मय से मिली। उन्होंने तुरंत व्यक्तिगत संज्ञान लेकर कर्मचारी के जीवन रक्षा निधि से 12 लाख रुपये उपलब्ध कराए। बलवंत के खाते में यह राशि भी पहुंच गई है। उन्होंने पीजीआई लखनऊ में डॉक्टरों से बात कर बच्ची का पूरा ध्यान रखने को भी कहा।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तेदारों ने महिला पर चाकू से बोला हमला, बीच बचाव को आए बेटे भी घायल
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद