धोखाधड़ी…….पैसे लेने के बाद भी नहीं की प्लाट रजिस्ट्री, रकम भी नहीं लौटा रहा आरोपी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का एक और मामला प्रकाश में आया है। जालसाज ने जमीन बेचने का झांसा देकर लाखों की रकम हड़प ली। इसके बाद न तो पीड़ित के नाम रजिस्ट्री की और न ही रकम ही वापस लौटाई। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में दोनहरिया निवासी सोबन सिंह ने कहा है कि उसने वर्ष 2022 में उसने हरिपुर नायक कुसुमखेड़ा निवासी उपेन्द्र देउपा पुत्र श्याम सिंह देउपा से 17 लाख में एक प्लाट का सौदा तय किया। जिसके ऐवज में उसने 8.60 लाख उपेंद्र को दे दिए। उस दौरान उपेंद्र ने रजिस्ट्री उसके नाम करने का भरोसा दिलाया। लेकिन बाद में मुकर गया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

इस बीच उसे एक चैक दिया गया जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। अब आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद