जालसाज ठग…. इस प्रतिष्ठित कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर युवक को बनाया शिकार, लाखों ठगे

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जालसाज लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा रहे हैं। इस बार ठगों ने मैकडॉनल्ड्स की फ्रेंचाइजी के नाम पर युवक को अपने जाल में फंसा लिया और लाखों हड़प लिए। अब पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है।

रामपुर रोड निवासी यश शर्मा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसे बीते दिनों मैकडॉनल्ड्स की फ्रेंचाइजी लेने के लिए एक मेल आई। जिसमें बताया गया कि इसके लिए उसे कुछ रकम बतौर गारंटी जमा करनी होगी। इस पर उसने अलग-अलग किश्तों में 20 लाख कंपनी के बताए गए बैंक खाते में जमा कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट इन जगहों में हो सकती है बारिश

लेकिन इसके बाद भी उसे न तो फ्रेंचाइजी ही दी गई और न ही रकम लौटाई गई। इस पर उसे ठगे जाने का आभास हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद