प्रेम प्रसंग में बदली दोस्ती, झांसे में लेकर युवती से अरसे तक करता रहा दुष्कर्म, अब निकाह के लिए मुकरा

खबर शेयर करें

रूड़की। यहां युवती से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि युवक ने युवती को निकाह का झांसा दिया और लंबे समय तक हवस का शिकार बनाता रहा। अब वह युवती से निकाह से मुकर गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह घटना कोतवाली रूड़की क्षेत्र की है।  उत्तर प्रदेश के जिले शामली अन्तर्गत कस्बे जलालाबाद निवासी युवती का आरोप है कि उसकी रूड़की निवासी युवक से पहले दोस्ती थी। यह दोस्ती बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गयी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट इन जगहों में हो सकती है बारिश

इसके बाद युवक ने कई बार उसे निकाह करने का झांसा देते हुए उसके साथ कई बार दुराचार किया। आरोप है कि अब युवक ने निकाह के लिए इनकार कर दिया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद