अल्मोड़ा… गायत्री परिवार ने चलाया सफाई अभियान

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां गायत्री परिवार के लोगों ने चितई मंदिर में पशुबलि को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। लोगों से पशुबलि नहीं करने की अपील की। नशा और दहेज प्रथा का भी विरोध करने की अपील की।

इस मौके पर गायत्री परिवार से जुड़े भीम सिंह अधिकारी ने कहा की आज लोग कोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी मंदिर में पशुओं की बलि कर रहे हैं। यह गलत है। उन्होंने कहा की लोगों को मंदिर में बलि नहीं करनी चाहिए। लोगों को जानवरों की बलि नहीं करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आये लोगों को नशे का त्याग करने और दहेज प्रथा का विरोध करने की भी बात कही। इस मौके पर गायत्री परिवार से डॉ. सरोज भट्ट, डॉ. मीनाक्षी पांडेय, डॉ. मंजू बोरा,मीनू भट्ट,निर्मला अधिकारी, मुन्नी बिष्ट,धीरज, अर्जुन सिंह नेगी, भीम सिंह अधिकारी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विधि विधान के साथ खुले चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर के कपाट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद