अल्मोड़ा… यातायात व्यवस्था में बदलाव, कल ये रहेगा ट्रैफिक प्लान

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। कल दशहरा पर्व को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

एसएसपी ने बताया की एलआरसाह रोड पर एनटीडी/फायर स्टेशन से कल 2 बजे से सभी चौपहिया वाहनों का शिखर तिराहा की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।लक्ष्मेश्वर तिराहा से अल्मोड़ा शिखर तिराहा की ओर दशहरा पुतला दहन कार्यक्रम समाप्ति तक सभी चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: जंगल की आग से युवक जला, मौत

करबला तिराहे से दिन में 2 बजे से पुतला दहन समाप्ति तक सभी चौपहिया वाहनों का नगर अल्मोड़ा में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जबकि पिथौरागढ़/बागेश्वर को जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन करबला तिराहे से धारानौला होकर अपने गंतव्य को जायेंगे। वहीं कोसी/रानीखेत/कौसानी/गरुड़ को जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन बेस तिराहा से अल्मोड़ा लोअर माल रोड होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद