अल्मोड़ा: शौकियाथल के जंगल में लड़कीं से छेड़खानी, 2 गिरफ्तार

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। वृद्ध जागेश्वर के पास शौकियाथल क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है। यहां पर जंगल में 16 साल की लड़कीं से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। दन्या पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है।

21 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली की एक 16-17 साल की लड़कीं जो मानसिक रुप से अस्वस्थ है। लड़की को 2 लड़के मोटर साइकिल में बैठाकर शौकियाथल जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती छेड़खानी व बदतमीजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार ने बाइक में मारी जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी ने दोनों को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल को सीज की। लड़की के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पॉक्सो सहित अन्य मामलों में रोशन कुमार (23) पुत्र संतराम, निवासी फुलई,
आशीष कुमार (19) पुत्र जीवन राम निवासी फुलई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद