हल्द्वानी: महिला कॉलेज की छात्रा दिव्यांशी को राज्यपाल करेंगी सम्मानित

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्रा दिव्यांशी मिश्रा को गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देहरादून में राज्यपाल सम्मानित करेंगी।
एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि दिव्यांशी मिश्रा का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ था। इसमें वह कुमाऊं से एक मात्र प्रतिभागी रही। उन्होंने बताया की अगले सप्ताह दिव्यांशी को सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्या प्रो.आभा शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता पंत आदि खुशी जताई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद