हल्द्वानी: शराब की दुकानों पर प्रशासन का छापा, ब्लेंडर्स प्राइड’ और मैजिक मोमेंट्स इस दाम पर मिली,कार्रवाई होगी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शहर में अवैध वसूली और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने शहर की विदेशी मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

जिसमें बड़े स्तर पर ओवररेटिंग का खुलासा हुआ है। टीम ने 04 दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि निर्धारित रेट से अधिक दाम वसूलकर ग्राहकों की जेब काटी जा रही थी। जांच की गई 4 में से 3 दुकानों में ग्राहकों से ओवररेटिंग की जा रही थी।

ब्लेंडर्स प्राइड’ के क्वार्टर पर निर्धारित मूल्य से 5 रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे थे। ‘मैजिक मोमेंट्स’ की बोतल पर 10 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी।


जांच के दौरान एक और गंभीर तकनीकी खामी सामने आई। दुकानों में रखी बोतलों पर अंकित QR कोड काम नहीं कर रहे थे, जिससे स्टॉक की प्रामाणिकता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि जिन दुकानों में ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताएं पाई गई हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद