कुमाऊं: दूल्हे की शादी समारोह में पिटाई… वायरल हो रही वीडियो, यहां का है मामला(वीडियो)

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर में बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक की पत्नी ने दूल्हे की शादी समारोह में पहुंच कर जम कर धुनाई लगा दी। दूल्हे की चप्पल से धुनाई वाली वीडियो कैमरे में लाइव कैद हो गयी है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

मामला गदरपुर के बुध बाजार स्थित कंबोज धर्मशाला का है। यहां हो रही एक शादी में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जिस वक्त दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला कीर्ति गदरपुर पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची, जिसके बाद हुए हंगामे के चलते शादी रुकवा दी गई। बाद उसके दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे के साथ चप्पलों से धुनाई कर दी। दूल्हे की पिटाई होते देख गदरपुर सब इंस्पेक्टर सुनील सूतेली ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे को बचाकर गदरपुर थाना परिसर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

इस मौके पर दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला कीर्ति सैनी ने बताया कि उनका मायका मेरठ में और उसकी शादी मुरादाबाद के कांठ तहसील के गांव में हुई थी। उनकी शादी को एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है। यह आए दिन मारपीट गाली गलौज करता था। दहेज की मांग करता था, जिस पर उनका विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट इन जगहों में हो सकती है बारिश

आज दूल्हा बनकर गदरपुर क्षेत्र में आया है। यहां पर एक और शादी रचा रहा था गदरपुर पुलिस को सूचना गदरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यह शादी रुकवा दी है। वहीं कीर्ति सैनी के भाई का कहना है कि इस लड़के ने उनकी बहन को भी धोखा दिया था और आज गदरपुर में भी यह धोखे से शादी कर रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद