अल्मोड़ा:शादियों का सीजन, वोट देने आए दूल्हा दुल्हन
![](https://sajagpahad.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240419-WA0039.jpg)
![](https://sajagpahad.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240419-WA0037.jpg)
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव के आज मतदान हो रहा है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। अबकी बार शादियों के सीजन में मतदान की तिथि होने से दूल्हा दुल्हन भी बूथों में मतदान करने को पहुँच रहे हैं। द्वाराहाट के द्वाराहाट इंटर कॉलेज में दूल्हा ललित चंद्र भट्ट ने मतदान किया।
![](https://sajagpahad.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240419-WA0034.jpg)
जबकि सल्ट विधानसभा के राजकीय इंटर कॉलेज झीपा मतदान केंद्र में दूल्हा कार्तिक और दुल्हन किरन भी वोट देने के लिए पहुँचे। इसी तरह अल्मोड़ा के बख गांव की रहने वाली नेहा की आज शादी है। नेहा ने भी फेरे से पहले मतदान किया। उन्होंने लोगों से भी वोट देने की अपील की।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद