दूल्हा दुल्हन ने भी फेरे के बाद मतदान किया,लोगों से की ये अपील

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के जिले के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र में दूल्हा दुल्हन भी मतदान करने पहुँचे। लोगों से दोनों ने मतदान करने की अपील की।

दुल्हन ने बताया कि दे रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है। दुल्हन गायत्री चन्दोला ने बताया कि दैलिया गाँव से पली पढ़ी है। वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती हैं। जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है। और देरात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच उन्होंने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद मेजर प्रणय को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, हर आंख हुई नम
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद