Subscribe our YouTube Channel

विदाई से पहले दूल्हे की मौत, मचा कोहराम

खबर शेयर करें

बिहार के भागलपुर के विवाह समारोह की खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जब कुछ ही समय पूर्व सुहागन बनी दुल्हन दूल्हे के निधन के बाद विधवा बन गई। पूरा मामला भागलपुर के एक विवाह भवन का है।

जहां बुधवार की रात खंजरपुर के झौवा कोठी के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिलीप प्रकाश की शादी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम की आयुषी से हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…फूलों की घाटी को लेकर ये है अपडेट

शादी की रस्म गुरुवार सुबह पांच बजे तक चली। बताया जाता है कि सुबह आठ बजे दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। तभी दूल्हे के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और वह कुर्सी से नीचे गिर गया।

परिवार वाले उसे मायागंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया। दुल्हन शादी के जोड़े में अस्पताल पहुंची आयुषी ने पति को मृत देख बहदवास होकर गिर पड़ी। आयुषी दहाड़ मारकर रोते रोते कह रही थी कि जब साथ निभाना ही नहीं था तो मेरी जिंदगी में आए क्यों? लड़की पक्ष के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिलीप दिल्ली में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दिलीप की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। आयुषी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments