अल्मोड़ा… गुलदार ने महिला पर किया हमला, घर के आंगन में काम कर रही थी प्रेमा, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले में शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुलदार की दहशत से लोग भयभीत हैं। आज सुबह गुलदार ने घर के आंगन में काम कर रही महिला पर हमला कर दिया। परिजन उसको अस्पताल लाये। यहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। घटना चौखुटिया ब्लॉक के खीड़ा गांव की है।

यहां पर बुधवार तड़के खीड़ा निवासी प्रेमा देवी पत्नी भुबन सिंह घर के आंगन में काम कर रही थी। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। घर के लोगों की आवाज सुन गुलदार भागा। इसके बाद घायल प्रेमा देवी को घर के लोग 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाये। यहां पर उसका उपचार किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के पैर और हाथ मे घाव हैं। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चिकित्सक की हुई मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद