Subscribe our YouTube Channel

Almora… विधायक मनोज तिवारी ने चौपाल लगाकर सुनी लोगों की परेशानी, 20 लाख भी दिए

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने विधानसभा के दूरस्थ भैसियाछाना ब्लॉक के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों की परेशानियों को सुना। विभिन्न गांवों के विकास को 20 लाख की रकम दी।

विधायक ने ग्रामसभा थिकलना, बोडा़, थाला, निशनेली, धोलनेली, कटोजिया, जामडी़, कोटा, त्रिनेली में पँहुचकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पेयजल, विधुत, सिंचाई और पीएमजेएसवाई से संचालित सड़कों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को तत्काल आदेश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  धौलादेवी में आंगनबाड़ी वर्कर को दी गई ट्रेनिंग

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि विधानसभा की जनता ने जो विश्वास एंव आर्शीवाद उन्हें दिया हैं। उसके लिए उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपने हर संघर्ष में साथ देने की बात कही। क्षेत्र की जनता अपने विधायक को हरसंभव संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया। जन चौपाल में विधायक मनोज तिवारी ने विभिन्न ग्रामसभाओं के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 20 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्रामीण जनता ने अपने विधायक का ढोल- नगाडो़ और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, ये है मामला

इस दौरान कांग्रेस ब्लाँक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, ब्लाँक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पाण्डेय, त्रिलोचन उप्रेती ,कांग्रेस पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरीश भट्ट, गोधन सिंह, कुमार आर्या, केवलानन्द भट्ट, बिहारी लाल, महेन्द्र प्रसाद, गोपाल भट्ट, प्रताप सिंह, हीरा सिंह, गोपाल सिंह , गोधन सिंह, नरेन्द्र वाणी, चन्दन सिंह, नारायण सिंह, पूरन राम, राजेन्द्र राम, बहादुर राम, लीलाधर भटट, नारायण दत भटट, केशव दत भटट, गोपाल दत भटट, भगवान सिंह, राजेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, दनीराम, यशपाल सिंह, नैन सिंह आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments