Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा ब्रेकिंग….. यहां गुलदार ने युवक पर किया हमला…….

खबर शेयर करें

Almora न्यूज। जिले में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ रहा है। जिले के श्यालदे ब्लॉक के गाजर गांव में भी गुलदार ने एक युवक पर हमला कर दिया। घायल युवक का आज उपचार कराया गया। वन विभाग की ओर से घायल युवक को आर्थिक मदद दे दी गई है। वन विभाग की टीम ने गांव का जायजा भी लिया।

बताया जाता है कि गाजर गांव निवासी चंदन सिंह (19) पुत्र विशन सिंह बीते शाम 5 बजे गांव में खेत में गया था। इस बीच एक गधेरे में घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। उसके कंधे और हाथ में घाव हो गए। इसके बाद युवक को डॉक्टर के पास ले जाया गया। आज भी युवक को डॉक्टर के पास ले जाया गया। अब युवक की हालत में सुधार है। रेंजर विक्रम सिंह कैड़ा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर टीम को मौके पर भेज दिया गया। गांव में वन विभाग की टीम गश्त भी कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments