ब्रेकिंग…हल्द्वानी के युवक की अल्मोड़ा में नदी में डूबने से मौत….. दोस्त के साथ…….

खबर शेयर करें

Almora न्यूज़। जिले के चौखुटिया में रामगंगा नदी में डूबने से हल्द्वानी के युवक की मौत हो गई। युवक यहां अपने दोस्त के साथ आया था। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना आज सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। मृतक का परिवार अभी हल्द्वानी में रहता है।

जानकारी मुताबिक पारस अधिकारी (22) पुत्र लाल सिंह हाल निवास कुसुमखेड़ा हल्द्वानी बीते सोमवार की शाम रिठाचौड़ा निवासी अपने दोस्त योगेश जोशी के साथ यहां आया था। आज सुबह दोनों दोस्त सहित तीन लोग अगनेरी मंदिर रामगंगा नदी के पास नहाने गए। इस बीच पारस डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट में लगी आग, दो स्कूटर हुए खाक, तीन लोग झुलसे

उसके दोस्त ने उसको बचाने का प्रयास किया। वह उसको नहीं बचा पाया। बाद में लोगों ने उसके शव को निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार हेमन्त सिंह मेहरा भी मौके पर पहुँचे। उन्होंने शव का पंचनामा किया। शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। बताया जाता है मृतक के पिता हल्द्वानी में ऑटो चलाते हैं। मृतक मूल रूप से रानीखेत का रहने वाला बताया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद